हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) ने बनाया युवा का प्रदेश अध्यक्ष

Live News 24x7
3 Min Read
गया।हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर ने युवा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शुभम कुमार को मनोनित किया है।शुभम कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन जी,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वर्तमान टेकरी विधायक डॉ अनिल और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज जी के द्वारा संयुक्त रूप से मनोनयन पत्र दिया गया है।
  इस अवसर पर डा अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी में युवाओं की भूमिका अहम होती है,युवाओं के कंधो पर ही पार्टी ज्यादा जिमदारी होता है।हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है और वे एक कुशल नेतृत्व कर्ता है जिससे युवाओं में उनका लोकप्रियता बहुत काफी बढ़ते जा रहा ओ दिन दूर नही जब युवाओं की सबसे बड़ी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)होगा।पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण जी ने भी शुभम को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कुशल मंगल कामनाएं दी है। युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज जी ने की भारत में युवाओं का सबसे बड़ा देश है,हमारे पार्टी में युवाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष हो या प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा बहुत ही तरजीह दी जाती है,जिससे हमारे पार्टी में युवाओं को और विश्वास बढ़ते जा रहा है।आने वाले दिन में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०)पूरे भारत में युवाओं का पार्टी बन जाएगी। मो कमाल परवेज ने कहा की पूरे बिहार में युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से० द्वारा कुछ दिन में रथ निकाल कर पार्टी के विचार धारा,संरक्षक महोदय द्वारा अपने मुख्यमंत्री के अल्प  कार्य में किए गए कार्य को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगी।अक्टूबर में युवा समेलन और युवा के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक भी आहूत की जाएगी।
नव मनोनित युवा के प्रदेश अध्यक्ष सुभम कुमार ने कहा की हमारे ऊपर पार्टी ने जो विश्वास कर के हमारे कंधो पर जिम्मेदारी दी है उसपर मैं शत प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष और युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रति मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा की हमे इस काबिल समझे।इस अवसर पर पार्टी के मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह,पंकज मालाकार,एजाज अहमद,रविंद्र प्रसाद बाबा,मनोज सिन्हा,सुजय बाबा,महाराजा खान,नीरज सिंह,पन्ना जी,अमन कुमार,आदित्य कुमार,संतोष श्रीवास्तव,विश्वनाथ यादव, बिक्की कुमार,आदि लोग उपस्थित थे।
202
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *