स्वच्छ वातावरण में संपन्न करायी जाएगी सिपाही नियुक्ति की लिखित प्रतियोगिता परीक्षा- जिलाधिकारी

Live News 24x7
4 Min Read
 मोतिहारी।   अध्यक्ष, केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में विज्ञापन संख्या 01/ 2023 अंतर्गत बिहार पुलिस संगठन में ‘सिपाही’ के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 7.8.2024 (बुधवार) एवं दिनांक 11.8.24 (रविवार) को पूर्वी चंपारण जिला में 19 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में मध्याह्न 12:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक आयोजित की गई है। इस परीक्षा में 07 अगस्त को कुल 12150 अभ्यर्थी एवं 11 अगस्त को 12150अभ्यर्थी एवं परीक्षा में भाग लेंगे।
    लिखित प्रतियोगिता  परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन मोतिहारी में केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल  के द्वारा  कहा गया कि परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को सुबह 09:30 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति रहेगी। परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पहले अर्थात 11:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    परीक्षा केन्द्रों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी को परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने का निर्देश दिया गया है।
     जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी सह केंद्र प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है जो स्वच्छ वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायेंगे तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास भीड़ न लगे इसे सुनिश्चित करायेगें। इसके अतिरिक्त गश्ती दल दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है जो विधि व्यवस्था सहित शहरी क्षेत्र में फोटो स्टेट की दुकान पर विशेष नजर रखेंगे तथा परीक्षा केन्द्र के निकट के फोटो स्टेट के दुकानों को बंद करा देगें।
    डीएम ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी 08:00 बजे पूर्वा० तक अपनी प्रतिनियुक्ति स्थान ग्रहण कर लेंगे। परीक्षा केन्द के भीतर परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रहेगा तथा परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की तलाशी निश्चित रूप से करा ली जाय। कोई भी परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर,घड़ी आदि लेकर नहीं जायेगा।
    परीक्षा में कदाचार करने या उसे प्रोत्साहित करने एवं आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरूद्ध  सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कठोर कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
   जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश निर्गत है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति ली जाएगी। सभी केन्द्राधिक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा कक्ष में बैठने सम्बधी सीट प्लान की एक प्रति मुख्य प्रवेश द्वार पर तथा एक प्रति सूचना पट पर लगाना सुनिश्चित करेगें।
       परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, वीक्षक के पास मोबाईल फोन नहीं रहेगा। उड़नदस्ता दल के पदाधिकारी भी मोबाईल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। मीडिया कर्मियों के परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश पर रोक लगायी गयी है।
   परीक्षा के दिन सुबह से परीक्षा की समाप्ति तक 06252- 242418 पर जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा।
      इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी  के द्वारा भी सभी को संबोधित किया गया।
232
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *