मोतिहारी। नगर निगम, मोतिहारी क्षेत्रान्तर्गत 21 स्थलों पर महापुरुषों की मूर्ति का रख-रखाव एवं रंग-रोगन कराने हेतु बैंकों एवं सामाजिक संस्थाओं के साथ महापौर, श्रीमती प्रिति कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम, मोतिहारी के सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप महापौर, श्री लालबाबू प्रसाद एवं नगर आयुक्त, श्री सौरभ सुमन यादव भी उपस्थित थे। साथ ही शहर के गणमान्य व्यक्ति भी बैठक में भाग लिये। उक्त बैठक में कई बैंकों एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का सौर्न्दीयकरण एवं देख-रेख करने की सहमति प्रदान की गयी जिसमें मुख्य रुप से पं0 दीनदयाल उपाध्याय, लुम्बिनी भवन, मोतिहारी, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर, अम्बेडकर टावर कचहरी चौक, मोतिहारी, बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर, अम्बेडकर भवन, कचहरी, मोतिहारी, स्वामी विवेकानन्द, विवेकानन्द पार्क, राजा बाजार, मोतिहारी, महात्मा गाँधी, बलुआ चौक, मोतिहारी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, चाँदमारी चौक, मोतिहारी, महाराणा प्रताप, स्टेशन चौक, मोतिहारी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, बेलिसराय पटेल चौक, मोतिहारी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, नगर थाना चौक, मोतिहारी, श्री कृष्ण सिंह, एल0एन0डी0 कॉलेज, हॉस्पिटल रोड, मोतिहारी, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, गायत्री नगर, मोतिहारी, महात्मा गाँधी, मीना बाजार चौक, मोतिहारी, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, सुभाष पार्क मीना बाजार, मोतिहारी, झाँसी की रानी, मधुबन छावनी चौक, मोतिहारी, छत्रपति शिवाजी, आर्य समाज चौक, मोतिहारी, श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, छतौनी चौक गोलम्बर, मोतिहारी, लालबहादुर शास्त्री, अमृत मिडिल स्कूल के सामने, छतौनी मठिया, मोतिहारी, अमृत मिडिल स्कूल के सामने, छतौनी मठिया, मोतिहारी, दानवीर भामा शाह, हेनरी बाजार, मोतिहारी, राममनोहर लोहिया, ज्ञानबाबू चौक, मोतिहारी, महात्मा गाँधी, सत्याग्रह पार्क, ज्ञानबाबू चौक के पास, मोतिहारी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर, जानपुल चौक, मोतिहारी की प्रतिमा है। इस बैठक में उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक भी मौजुद थे।
