मोतिहारी की बेटी मेडिकल की छात्रा आकांक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी में नृत्य फैशन शो आदि में भाग लेकर मिस फ्रेशर  2024 का खिताब जीता

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : राजीव गांधी मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष , बंजरिया प्रखंड स्थित सिसवा पूर्वी पंचायत ग्राम गोखूला निवासी शिक्षाविद  प्रभु नाथ तिवारी की सुपौत्री एवम शिक्षा विद राजीव गांधी मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल के निदेशक सह यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मोतिहारी  के अध्यक्ष डॉ एस एस राज एवम किरण तिवारी जी की सुपुत्री देश भगत यूनिवर्सिटी , मंडी गोबिंदगढ़, चंडीगढ़ पंजाब में डाक्टरी की अध्यनरत छात्र आकांक्षा ने वर्ष 23/24 सत्र के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित मिस फ्रेशर 2024 के कई राउंड कार्यकर्म , नृत्य, फैशन शो, रैंप वॉक इत्यादि में भाग लेकर अध्यनरत 120 मेडिकल की छात्राएं जो साउथ अफ्रीका, केनिया, नाइजीरिया, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, उत्तर प्रदेश , असम , बंगाल , बिहार , पंजाब एवम हरियाणा सहित अन्य प्रदेश की विभिन्न विधाओं के प्रतिभागियों को हरा कर मिस फ्रेशर 2024 का ताज और खिताब जीतकर बिहार और पूर्वी चंपारण जिले का नाम रौशन किया है l
यह कार्यकर्म विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम मे आयोजित हुआ था l इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष जोरा सिंह जी , उपाध्यक्ष संदीप सिंह , सहित चिकित्सा विभागाध्यक्ष ने विजेता पुरस्कार दिया एवम एस्थेसोकोप इत्यादि पुरस्कार एवम प्रमाण पत्र दिया है l
172
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *