राष्ट्रीय लोक मोर्चा का रिकॉर्ड तोड़ सदस्य बनेगा सिवान में : सुभाष सिंह कुशवाहा

Live News 24x7
1 Min Read
सिवान से अशोक वर्मा।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे हैं सदस्यता जागरूकता अभियान अंतर्गत सिवान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश नेता सुभाष प्रसाद सिंह कुशवाहा ने कहा कि सिवान की धरती क्रांति की धरती है, इस धरती को बहुत बडा गौरव प्राप्त है। इसने देश को प्रथम राष्ट्रपति दिया है।लोकनायक जयप्रकाश नारायण की यह धरती है।पूर्व  केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के कार्यों से प्रभावित होकर सिवान में राष्ट्रीय लोक पार्टी काफी मजबूत है । क्षेत्रीय प्रभारी के रुप मे भाग लेते हुए सुभाष कुशवाहा ने कहा कि यहां पार्टी सदस्यों की संख्या पूरे बिहार में रेकॉर्ड बनाएगी ।उन्होंने कहा कि 9  अगस्त से पार्टी की सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हमारे राष्ट्रीय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने ली है और उसे हम लोग कार्य रूप देने के लिए अभी अलग-अलग क्षेत्र में दौरा कर बैठक कर रहे हैं।उन्होंने जिला अध्यक्ष को सदस्यता बही उपलब्ध कराते हुए कहां कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लेकर प्रत्येक  प्रखण्ड मे पार्टी का  प्रभारी बनाया जाय। बैठक में जिले के सभी महत्वपूर्ण आधिकारिक गण से लेकर प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए तथा सभी ने अपनी अपनी राय दी।
210
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *