इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन  ने किया विश्व स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम साथ मे मनाया फ्रेंडशिप डे

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन  ने शाहर के स्वामी विवेकानंद पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मौके पर चार्टर अध्यक्ष संगीता चित्रांश, अध्यक्ष पुतुल सिन्हा, पीपी रजनी कौशल, पीपी आशा सिंह, पीपी निशा देव, आईपीपी कुमारी अमृता , पीपी राखी शाह, उपाध्यक्ष लोकीता कुमारी और संरक्षिका राजकुमारी गुप्ता उपस्थित थे
अध्यक्ष पुतुल सिन्हा ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान और कार्य को दृढ़ता पूर्वक एक साथ करना है। और साथ ही बताया कि पहले 6 महीने बच्चे को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए और कुछ नहीं देना चाहिए। छह महीने के बाद मां को अपने दूध के साथ पूरक आहार देना शुरू कर देना चाहिए और 2 साल तक स्तनपान जारी रखना चाहिए।
कोषाध्यक्ष संगीता चित्रांश ने बताया कि स्तनपान जरूरी है जिससे कैंसर जैसे रोग से हम बच सकते हैं और बच्चों में भी इम्यूनिटी पावर बढ़ता है जो कि अन्य बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
कार्यक्रम में क्लब सदस्य मीरा सिंह, राखी कुमारी, पूनम गुप्ता, निशा प्रकाश, सीमा गुप्ता, नीलू कुमारी, नीलम कुमारी, अनामिका कुमारी ने भाग लिया। इसी के साथ क्लब की आईएसओ आबिदा शमीम के द्वारा मलिन बस्ती की महिलाओं के बीच डेंटल हेल्थ और हाइजीन के विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें बस्ती की महिला सीमा देवी को पहला पुरस्कार, दूसरा पुरस्कार आरती देवी और तीसरा पुरस्कार रीमा देवी को देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण मे
उन्हीं महिलाओं के बीच फ्रेंडशिप बैंड बांधकर क्लब आईएसओ के द्वारा केक कटिंग कर फ्रेंडशिप डे बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। उनके बीच स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए कुछ उपयोगी सामान भी भेंट दिए गए और फल, केक, मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। मौके पर चंद्रलता वर्मा, उषा कमल, बाद अलका सिन्हा, सदस्य मनीषा प्रसाद भी शामिल थीं। पीपी राखी शाह ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर क्लब के सभी मेंबर्स को पौधे दिए।उक्त अवसर पर मीडिया प्रभारी कुमकुम शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।
221
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *