मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल के मरीजों को खादी वस्त्र देने की घोषणा अति सराहनीय –बृज किशोर सिंह सचिव गांधी संग्रहालय

1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : खादी वस्त्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल के मरीजों को खादी वस्त्र देने की घोषणा का निर्णय सराहनीय है, उक्त बातें गांधी संग्रहालय के सचिव पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि खादी वस्त्र को बढ़ावा देना एक ओर गांधीजी के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है वहीं दूसरी ओर इससे युवाओं और महिलाओं को  रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।, उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को खादी वस्त्र देने की घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है जो एक सराहनीय कदम है इस पर गांधी वादियों ने सराहना करते हुए बधाई दी है।बधाई देने वाले लोगों में राय सुंदर देव शर्मा, चन्देश्वर सिंह,विनय कुमार, राज गुरु,आकर्ष कुमार तिवारी, विनय उपाध्याय,अमिता निधि आदि शामिल है।
250
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *