हमेशा गुण और सेवा ही होता है यादगार

Live News 24x7
1 Min Read
शिक्षक मो. जैनुद्दीन खान की सेवानिवृत्ति पर हुई भावभीनी विदाई 
अशोक वर्मा
मोतिहारी : सेवाभाव से शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षक हमेशा याद किये जाते हैं. उनका कार्यकाल अन्य शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है. सेवानिवृति के बाद वे चले जाते हैं लेकिन उनकी यादें रह जाती है. उक्त बातें शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. साहेब आलम ने छतौनी स्कूल के शिक्षक मो. जैनुद्दीन खान के सेवानिवृत होने के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समरोह को संबोधित करते हुए कही.उन्होनें मो. खान के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पहचान उसके शिक्षण कार्य से ही होती है. इस मामलें में मो. खान पूरी तरह से तत्पर रहे. उन्होनें उनके सुखद जीवन की कामना की और कहा कि नौकरी जब इंसान करता है तो उसे एक दिन सवानिवृत होना ही पड़ता है. संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया। स्वागत प्रधानाध्यापक रिजवान अख्तर ने किया। जबकि मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अभिजीत कुमार, शिक्षक अब्दुल हफीज, रेफाकत हुसैन,कार्यपालक सहायक हामीद रजा,मासूम रजा मो. जुबैर,मो. जमील अख्तर,मो. इमरान व नसीब रजा आदि मौजूद थे.
186
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *