लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी – कॉंग्रेस

Live News 24x7
3 Min Read
गया । पेपर लीक,  अग्निवीर , बेरोजगारी,  भ्रष्टाचार,  महँगाई, बढ़ाती हुई अपराध आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर बिहार प्रदेश युवा कॉंग्रेस कमिटी के नेताओं, कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय अध्यक्ष बी भी श्रीनिवास,  प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास , सहित संपूर्ण बिहार के कोने,  कोने से हज़ारों की संख्या में पटना  पहुंचे युवाओ द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण  विधानसभा का  घेराव कार्यक्रम में बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज में बी  भी श्रीनिवास,  शिव प्रकाश गरीब दास,  सहित दर्जनों युवा कॉंग्रेस के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता घायल होने पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव,जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह , प्रद्युम्न दुबे, मिथिलेश सिंह,राम प्रमोद सिंह,रंजीत कुमार सिंह,शिव कुमार चौरसिया,विपिन बिहारी सिन्हा,  कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मोहम्मद शमीम आलम, उज्ज्वल कुमार, आयुष सेठ, शौकत निशात, मो अजहरुद्दीन, मो तज्जुद्दीन,मोहम्मद  ग़ालिब, मुन्ना  मांझी, राजीव कुमार , मोहम्मद समद आदि ने कहा कि आज पेपर लीक देश के विकास, स्वास्थ्य  और  शिक्षा  के लिए घातक है, तो अग्निवीर जैसी राष्ट्र की सम्मान एवं सुरक्षा में भी चार वर्षो का ठेका, यू  पी एस सी जैसी देश का सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों को  चुनने वाली संस्था में अनियमितताएं एवं  भ्रष्टाचार का  बोलबाला,  बढ़ती हुई कमरतोड़ महँगाई,  चरम पर पहुंची बेरोजगारी, तथा  बिहार में  बेलगाम कानून व्यवस्था आदि के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी लाठि – गोली  भी  खा कर सूबे की महान जनता को न्याय दिलाने हेतु कॉंग्रेस,  युवा कॉंग्रेस, ए एस यू आई, कॉंग्रेस सेवा दल, इंटक,  सहित  सभी प्रकोष्ठ के नेता, कार्यकर्ता,  एकजुट होकर आवाज बुलंद करते रहेगी।नेताओं ने देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़  नहीं करने को लेकर आवाज बुलंद करते रहेगी।नेताओं ने कहा कि विधानसभा के अंदर भी कॉंग्रेस पार्टी सहित इंडिया गठबंधन द्वारा बिहार को  विशेष राज्य का दर्जा,  सहित बढ़ते  अपराध, महँगाई, बेरोजगारी आदि पर मुख्यमंत्री को चौतरफा घेर रहे हैं,  तो सड़क पर युवा कॉंग्रेस के नेता, कार्यकर्ता हज़ारों की संख्या मे सरकार के खिलाफ नारेबाजी से  विचलित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी  विधानसभा में तथ्य हीन बातें भारी  आवेश में बोलने से सूबे  की 14 करोड़ जनता उनकी विचलन को  समझ रही है।
131
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *