- घटना की जाँच के लिए पीड़ित परिवार डॉग स्कोर्ड टीम के लिए वरीय अधिकारियों से कर रहे है मांग
गया। 17 जुलाई की रात्रि में गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के रामडीह गांव के कपिल ठाकुर उर्फ गांधी ठाकुर के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था ।इस घटना का 6 दिन बीत जाने के बाद पीड़ित परिवार परैया थाना के पुलिस की कार्यशैली से नाखुश दिख रहे हैं ।पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोरी की घटना को 5 दिन बीत जाने के बाद सोमवार को एफएसएल की टीम पहुंची थी परंतु डॉग स्कोर्ड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल नहीं किया है।पीड़ित भूस्वामी कपिल ठाकुर एवं उनके पुत्र सुनील कुमार के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी से डॉग्स स्कोर्ड की टीम के द्वारा जांच कराने का मांग किया जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित सुनील कुमार ने बताया की बीते 17 जुलाई की रात्रि को उनके घर के मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है ।उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं बगल के हमारे ही चचेरे भाई राहुल कुमार के घर में भी घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं पीतल सारे बर्तन सहित कपड़ा एवं घर के मूल्य कागजात भी लेकर कर चोर फरार हो गए हैं। उन्होंने लगभग 10 लख रुपए की चोरी होने का अनुमान बताया है। उन्होंने बताया कि जिस घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है उसके थोड़े ही दूरी पर एक नया मकान निर्माण कराया गया है जिसमें कुछ दिनों के बाद सारा सामान को शिफ्ट करना था लेकिन इसके पूर्व में ही चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि इस घटना को अंजाम देने में कुछ आसपास के लोग का भी हाथ होने का आशंका लगता है।
173
