10 लाख में शूटर ​​​​​​​हायर कर पूर्व मंत्री की बहू ने रची थी महिला की हत्या की साजिश, जाने क्या है पुरा मामला

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां कंप्यूटर ऑपरेटर संस्कृति वर्मा पर फायरिंग मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने छापेमारी कर शूटर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संस्कृति के पति आर्यन वर्मा से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा की बहू रूपा शर्मा का विशेष लगाव था।

इस लगाव की वजह से रूपा, संस्कृति से जलती थी। इसको लेकर रूपा ने संस्कृति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग अप्रैल से शुरू कर दी थी। शूटर हायर किया और 25 जून को संस्कृति पर हमला करवाया।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय आधार पर जांच शुरू की। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिनीत कुमार, तुषार कुमार, कृष्णा और शिव शेख के रूप में की गई है।

आपको बता दे कि अभिनीत और तुषार आरोपी रूपा शर्मा के वाहन एजेंसी में काम करते हैं। कृष्णा घटना को अंजाम देने वाला शूटर है। शिव शेख ने दो शूटरों का इंतजाम किया था। रूपा ने तुषार के जरिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे। 10 लाख रुपए में संस्कृति की हत्या करने की डील हुई थी। अभिनीत कुमार ने एक शूटर का इंतजाम किया था। मिली जानकारी के अनुसार दो शूटर और रूपा शर्मा फिलहाल फरार हैं।

आपको बता दे कि मुजफ्फरपुर में 25 जून दिन मंगलवार की सुबह अपराधियों ने संस्कृति को 3 गोली मारी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संस्कृति इंजीनियरिंग इंडस्ट्री में कंप्यूटर ऑपरेटर की जॉब करती है। घटना वाले दिन वह ड्यूटी जाने के लिए अपने घर से स्कूटी से निकली थी। रास्ते में उसे दो बाइक पर सवार चार लोगों ने रोका और उसकी स्कूटी छीनने लगे। संस्कृति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे 3 गोली मार दी थी।

208
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *