अभिनंदन समारोह में  जिले से 1000 समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे : जिलाअध्यक्ष

Live News 24x7
3 Min Read
  •  20 जुलाई  को कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले अभिनंदन सह सम्मान समारोह एवं 24 जुलाई को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजन
गया। हिंदुस्तानी आता मोर्चा (से०) पार्टी की गया जिला इकाई की बैठक  गोदावरी स्थित जिला प्रधान कार्यालय में आगामी 20 जुलाई  को कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित होने वाले अभिनंदन सह सम्मान समारोह एवं 24 जुलाई को पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजन को लेकर पार्टी के गया जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी के अध्यक्षता में संपन्न हुई है । इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिला संगठन प्रभारी  वीरेंद्र सिंह  एवं प्रभारी रितेश कुमार शर्मा और चुन्नू शर्मा उपस्थित हुए हैं। इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी जिला के प्रखंड अध्यक्ष एवं दर्जनों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं। जिला संगठन प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा  जीतन राम मांझी  की नेतृत्व में हम पार्टी लगातार गरीबों की आवाज बन रही है उसी का परिणाम है कि पिछले लोकसभा चुनाव में गया से गरीबों के नेता जन जन के नेता जितन राम मांझी  अपार मतों से निर्वाचित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में चल रहे केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में पद ग्रहण किया गया है। जिला संगठन सह प्रभारी  रितेश शर्मा उर्फ चुन्नू शर्मा ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व की बात है कि पार्टी  जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार मांझी के नेतृत्व में आठ साल के अंतराल में  केंद्र सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल एवं राज्य सरकार की मंत्रिमंडल में जगह बनाकर मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में सफल हुई है।हम पार्टी के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी ने कहा 20 जुलाई को कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले अभिनंदन सम्मान समारोह में अपने नेता के सम्मान में स्वागत में अभिनंदन में पूरे गया जिले से 1000 समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे।इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी, शंकर मांझी, प्रदेश सचिव छोटू कुशवाहा, अनिल यादव, रामसनेही मांझी, पंकज सिंह ,राजेश कुमार ,रूबी देवी, पार्वती देवी, धर्मेंद्र मांझी, राकेश कुमार ,सुमंत भारती, सुरेंद्र मांझी ,गोपाल सिंह, विजय कुमार, मुकेश चौधरी ,इंद्रजीत मांझी ,जोगिंदर भारती, रामप्रीत भारती, दीक्षा मांझी, गौरी शंकर यादव ,बालेश्वर यादव ,आदि दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
188
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *