अशोक वर्मा
बैरगनिया : जय जय कार का नगाड़ा बजने के साथ पूरे देश में संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्रो पर योग भठठी का आयोजन लगातार हो रहा है। उसी कड़ी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बरगिनिया सेवा केंद्र में 10 घंटे का गहन योग भट्टी किया गया ।भट्टी की विशेषता यह थी कि अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू मधुबन से विशेष रूप से बीके अर्जुन भाई पधारे थे साथ-साथ हथौड़ा की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगीनी बीके सुशीला दीदी भी भट्टी में शामिल होकर उपस्थित भाई बहनों को योग की गहन अनुभूति कराया । उक्त अवसर पर बीके देव भाई ,बीके गगन देव ,बीके संजू बहन भी शामिल थे। सेवा केंद्र प्रभारी बी के निर्मला दीदी ने भठठी आरंभ होने के पूर्व अपने संबोधन मे कहा कि नई दुनिया जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे योग तपस्या का कार्यक्रम तेज होता जा रहा है , उसी कड़ी में आज यहां 10 घंटे का योग भठठी का कार्यक्रम रखा गया है ।इस क्षेत्र के भाई-बहनों के लिए सौभाग्य की बात है कि मधुबन से वरिष्ठ भ्राता बीके अर्जुन भाई आए हुए हैं और हथौड़ा की क्षेत्रीय संचालिका दीदी जी भी उपस्थित है। हम उनसे योग की गहन अनुभूति करेंगे । उन्होंने सभी अतिथि भाई बहनों के साथ-साथ योग भट्टी में शामिल सभी भाई बहनों को तिलक लगाकर उनका अभिवादन एवं स्वागत किया। योग भठठी कई चरणों में था ।भट्टी कराने वालों में अर्जुन भाई एवं बीके सुशीला दीदी ने कई चरणों में मट्ठी की गहन अनुभूति कराई, जिसके अंतर्गत पाच स्वरूप का अभ्यास ,चार धाम की यात्रा के साथ-साथ आत्मा तथा समय की समीपता पर विशेष रूप से उन लोगों ने क्लास कराया ।योग भट्टी के बीच-बीच के वर्ग में उन भाई बहनों ने बताया कि अब पुरुषोत्तम संगम युग बिल्कुल अंतिम चरण में है, भाग्य बनाने का मौका अभी मिला है सभी भाई-बहन जितना भाग्य बनना चाहे बना ले । शांत स्वरूप होकर सभी भाई बहनों ने भट्टी में अपनी भागीदारी दी और अर्जुन भाई ने सभी को योग की गहराई तक पहुंचाया तथा योग की विशेष अनुभूति भी कराई ।भट्टी में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से बीके आशा, बीके सनम, बीके कमल ,बीके लालबाबू, बीके सुरेश ,बीके वीरेंद्र, बीके शिखा, बीके ललिता, बीके नीतू आदि के साथ-साथ दर्जनों भाई बहन थे।
147
