- 75वां वन महोत्सव समारोह एवं वृक्षरोपण का कार्यक्रम का आयोजन मंत्री द्वारा
गया। गया वन प्रमंडल, गया के अंतर्गत राज्य स्तरीय 75वां वन महोत्सव समारोह एवं वृक्षरोपण का कार्यक्रम का आयोजन गाँधी मैदान गया में किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्त्तन विभाग, संतोष कुमार सुमन, मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग एवं अन्य मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरूवात डी०डब्लू०पी०एस० से आये छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागतगान से किया गया है।वन संरक्षक, गया एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया द्वारा माननीय मंत्री एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत हरित पौधा देकर किया गया है। इसके साथ ही इस अवसर पर गया वन प्रमंडल, गया के विजन डॉक्यूमेंट का अनवारण किया गया है।इस दौरान डॉ प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने कहा कि प्रकृति से जुड़कर मानव सुख शांति एवं समृद्धि को प्राप्त कर सकता है। वहीं प्रकृति से छेड़छाड़ कर विकृति से जुड़ने पर विनाश की ओर हमे ले जाता है। संतोष कुमार सुमन, मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग द्वारा घटते भूमिगत जल स्तर पर चिंता व्यक्त की गई एवं मृदा की नमी को बनाये रखने हेतु हर सम्भाव प्रयास करने को कहा गया।गया वन प्रमंडल, गया द्वारा हरित आवरण को बढ़ाने की दिशा में चालाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाऐं यथा जीविका दीदी को पौधा वितरण, छात्र-छात्राओं को पौधा वितरण एवं कृषि वानिकी योजना के लाभुक किसानों को पौधा वितरण किया गया है। इस अवसर पर मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री के अभियान एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया एवं तितली रिलीज किया गया है।
इस अवसर पर चलंत पौधशाला की शुरूवात मंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई है। गया वन प्रमंडल अंतर्गत अस्थायी पौधा बिक्री केंन्द्र की शुरूवात की गई है। कृषि वानिकी एवं वन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु कृषि वानिकी स्टॉल एवं अरण्यक स्टॉल लगाये गयें। आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण करने हेतु एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु पर्यावरण मित्र बनाने की शुरूवात की गई है। विभाग द्वारा चालायी जा रही योजनाओं के वारे में लोगों को जानकारी दी
गई एवं उससे जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। • इस अवसर पर डॉ प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग। ज्योति देवी,विधायिका, बाराचट्टी, एस० सुधाकर वन सरंक्षक, गया अंचल, गया, आशीष भारती वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, शशिकांत कुमार गया वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया, विनोद दूहान उप विकास आयुक्त, गया, विभिन्न ग्राम समितियों के सदस्य, किसान, स्कूली बच्चे, जीविका दीदी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
