अशोक वर्मा
मोतिहारी : गरीबों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची सेवा है ,जरूरतमंदों को भोजन करना यह महादान है । सेवा धर्म को126 सप्ताह से कर रहे देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद और सीता देवी ओंकार नाथ जालान सेवा संस्थान के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं!उक्त बातें बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मिशन अन्नपूर्णा रसोई जरूरतमंदों के बीच शनिवार को निशुल्क भोजन वितरण 126 वे सप्ताह की भोजन सेवा का शुभारंभ करते हुए पूर्व कृषि मंत्री सांसद राधा मोहन सिंह ने कही! वही सीता देवी ओंकारनाथ जालान सेवा संस्थान के मधुसूदन जालान ने कहा कि भरपेट भोजन करने के बाद लोगों का पेट भरता है उससे उन्हें सुकून मिलती है उनके चेहरे पर जो खुशी का भाव झलकता है यह देखकर संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सफल हो जाते हैं। वहीं मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन में बताया कि आज जरूरतमंदों टेंपो चालक ,रिक्शा चालक ,रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले मजदूरों यात्रियों लगभग 500 लोगों के बीच आलू चना सोयाबीन की सब्जी, सलाद ,चावल साथ में लाई और घुघनी का वितरण किया गया ! मौके पर देवरहा बाबा गुरुकुल आश्रम के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, राजेंद्र जालान, विक्की कुमार, रविंद्र कुमार ,गुड्डू कुमार, रामचंद्र शाह आदि लोग उपस्थित रहे!
167
