मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी / बिस्फी : आगामी 17 जुलाई को शांति एवं सद्भाव के साथ मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर बिस्फी प्रखंड में औसी थाना क्षेत्र के निज़ाम चौक पे सीओ नीलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक को संबोधित करते हुए सीओ नीलेश कुमार ने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार ताजिया निकालने के लिए लाइसेंस लेना आवश्यक है। बिना लाइसेंस के लोग ताजिया नहीं निकाल सकते। प्रसाशन शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर अलर्ट है। नशापान कर ताजिया के जुलुस में भाग लेने वाले लोग किसी भी सूरत में बख्से नहीं जाएंगे। पकड़े जाने पर कड़ी करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। ताजिया जुलूस में किसी भी प्रकार के घातक हथियार का प्रयोग नही करेंगे साथ ही ताजिया मिलान के अवसर पर आतिशबाजी पूर्णरूपसे प्रतिबंधित है । बैठक में उपस्थित लोगों ने अतिक्रमित रन भूमि एवं मौजूदा कठिनाई के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया । मौक़े पे औसी थानाअध्यक्ष विकास कुमार , अपरथाना अध्यक्ष विक्रम कुमार.एसआई नन्दलाल पासवान, समाज सेवी कलाम कुरैशी, सरपंच प्रतिनिधि अब्दुस सलाम, मो0 तबरेज़, मो0 इमरान, मो0 हन्नान,मोफीद आलम उर्फ़ मुन्ना कुरैशी,छोटे कुरैसी, सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
201
