गया। शहर के राधे-राधे हाउस में डालमिया परिवार की ओर से जहानाबाद के नवनिर्वाचित सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव का अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया एवं गौतम डालमिया ने नवनिर्वाचित सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव को गुलाब के फूलों का गुलदस्ता, अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया और भारी अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने क्षेत्र की जनता को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।मौके पर पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान,वार्ड पार्षद अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, शिवचरण डालमिया, विनोद जसरापुरिया, शिरिष प्रकाश गोयनका, मुकेश खंडेलवाल, शरद खंडेलवाल, राजेश झुनझुनवाला, विनय जैन, प्रदीप अग्रवाल,प्राण मित्तल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
177
