बिहार में आसमान से मौत बनकर गिरा आकाशीय बिजली, एक किशोरी  समेत पांच की हुई मौत

Live News 24x7
1 Min Read

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से सामने आ रही है जहां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आसमान से मौत बनकर गिरा आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोरी समेत पांच लोगो की मौत हो गई है. जबकि तीन महिला बुरी तरह झुलस गई है. घायल तीनो महिलाओ का ईलाज रामगढ़ रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है,
वही जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी शवों कोकब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें की आज कैमूर में तेज हवा और गर्जन के साथ तेज बारिश हो रहा था, इस दौरान कोई भैंस चरा रहा था तो कई लोग खेत में रोपनी कर रहे थे तभी ये सभी लोग आकाशिय बिजली की चपेट में आ गए। वहीं सभी मृतकों की परिजनों ने सरकारी मुआवजा की मांग किया है।

245
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *