अशोक वर्मा
मोतिहारी : भोजन दान के रुप में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भरपेट खाना खिलाना पुण्य का काम है इससे मन को सुख और शांति मिलती है आत्मा खुश रहती है और नर की सेवा नारायण की सेवा करने के समान है उक्त बातें देवराहा बाबा गुरुकुल आश्रम सेवा परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा और सीता देवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के मधुसूदन जालान ने संयुक्त रूप से मिशन अन्नपूर्णा रसोई गरीब, असहाय, टेंपू चालक, रिक्शा चालक ,रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले मजदूरों यात्रियों के बीच आज बापूधाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित 125 वे निशुल्क भोजन वितरण का शुभारंभ करते हुए कहा! वही इस झमाझम बारिश के मौसम में निशुल्क भोजन और जल का लगातार वितरण कर रहे संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए राजेंद्र जालान ने अवसर पर कहा कि दान देना मनुष्य जाति का सबसे बड़ा और पुनीत कर्तव्य है संस्था के लोग इसे अपना कर्तव्य समझकर लगातार कर रहे हैं यदि हर कोई रोजाना एक मुट्ठी अन्न का दान करें और ऐसे ही निशुल्क भोजन वितरण चलता रहे तो देश में किसी भी गरीब को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा मौके पर सीतादेवी ओकारनाथ जालान सेवा संस्थान के विनोद जालान मिशन अन्नपूर्णा रसोई के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता राम भजन लगातार सेवा कार्य दे रहे युवा समाजसेवी विक्की कुमार रामचंद्र शाह आदि लोग उपस्थित रहे
157
