नरेन्द्र मोदी की सरकार सबसे कमजोर सरकार है, यह कुछ दिनों की मेहमान है : श्री लालू प्रसाद

Live News 24x7
1 Min Read
  • पार्टी के मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को हर घर तक जाने की आवश्यकता है: तेजस्वी प्रसाद यादव
  • औरंगाबाद सांसद ने पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकुट पहनाकर सम्मानित किया
गया।आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वाँ स्थापना दिवस पार्टी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह  की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाया गया है
इस अवसर पर अपने संबोधन में राजद प्रदेश अध्यक्ष  जगदानन्द सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के विचारों को मजबूती देने में संघर्ष और आन्दोलन के साथियों का बड़ा योगदान है और पार्टी के मजबूती के लिए हमसभी को पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर मजबूती से कार्य करने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम का संचालन राजद प्रदेश प्रधान महासचिव  रणविजय साहू ने की है। इस अवसर पर औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने चांदी के मुकुट पहनाकर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को सम्मानित किया गया एवं साथ में मिलकर दिप प्रवज्लीत किया है।
211
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *