शांति निकेतन एकेडमी में फ्रूट सैलेड एक्टिविटी मनाया गया

Live News 24x7
2 Min Read
गया। शांति निकेतन एकेडमी शहर की ए.पी. कॉलोनी, कटारी हिल रोड व चाकंद के रौना स्थित शांति निकेतन एकेडमी के सभी शाखाओं में फ्रूट-वेजिटेबल सैलेड आर्ट एक्टिविटी करायी गयी। इसमे जूनियर छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। शिक्षिकाओं ने छात्राओं के द्वारा फूट वेजिटेबल जैसे आम, लीची. अंगूर, अनारस, खीरा, चेरी, गाजर, टमाटर, पत्ता गोभी, बिन, सेब, केला, किवी व अन्य फ्रूट-वेजिटेबल से सैलेड आर्ट एक्टिविटी कराते हुये बताया कि कैसे हर साधारण चीज को खूबसूरती से प्रस्तुत किया जा सकता है एवं स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। हर एक वस्तु में कला छिपी है। जरूरत है तो इसकी प्रस्तुतीकरण की शिक्षिकाओं ने फ्रूट वेजिटेबल की विशेषता छात्रो को बताया। शिक्षिकों ने कहा की हमें सारी सब्जियां फल और सलाद का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए। यह हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती है। फुर्तीला, मजबूत और स्वस्थ बनाती है। विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने बताया कि इस एक्टिविटी के माध्यम से वे बच्चे जो फल एवं सब्जियों से दूर भागते है और वह बाहरी जंक फूड ,फास्ट फूड में रूचि रखते है। उन्हें फ्रूट वेजिटेबल खाने के लिए प्रेरित करना है। फल एवं हरी सब्जियों प्रतिदिन खाने की आदत सभी लोगों में होनी चाहिए। इसलिए आज शांति निकेतन एकेडमी में फ्रूट सलाद ऐक्टिविटी छात्र-छात्राओं के बीच कराया गया है। बच्चों को सीधा फल खाने में रूचि नहीं होती है लेकिन उसी फलों को मिक्स करके आकर्षक तरीके से सलाद बनाकर बच्चों को स्वादिष्ट लगता है। जो उनके स्वास्थ्य के लिए अत्यत ही लाभकारी है। इसलिए बच्चों में शुरू से ही फल एवं हरे सब्जी युक्त सलाद खाने की आदत डालनी चाहिए ताकि वे जंक फूड,फास्ट फूड से बच सके। जब स्वस्थ आहार लेंगे तब ही बच्चों का स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क होगा। जिससे वे ऊर्जावान एवं बुद्धिमान बनेंगे।
279
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *