मोतिहारी। जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, मोतिहारी एवं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल ढाका के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित मोतिहारी प्रमंडल अंतर्गत 3005 योजनाओं एवं ढाका प्रमंडल अंतर्गत 2544 योजनाओं के क्रियाशीलता की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बंद पड़े सभी जलापूर्ति योजनाओं को तत्परता के साथ चालू करने हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी योजनाओं के अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन भी उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया ताकि योजनाओं की जांच प्रशासनिक पदाधिकारियो द्वारा भी कराई जा सके। जिलाधिकारी के द्वारा विभागीय टोल फ्री नंबर 18001231121 को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करने एवं इसका प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया।
134
