बिहार में तीन साल की मासूम के साथ दरिंदगी, घर से उठाकर बदमाशों ने किया गंदा काम

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां हवस के पुजारीयों ने एक तीन साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है।
आपको बता दे की यह घटना नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के एक गाव की है।
आरोपीयों ने 3 साल की बच्ची को घर से उठाकर ले जाने के बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया। वही बच्ची के साथ हैवनियत के बाद उसे नदी किनारे फेंक दिया गया। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा था।

परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात बच्ची घर में सोई हुई थी। घर का दरवाजा खुला रह गया था। कोई उसे उठाकर लेकर चला गया। बुधवार की सुबह घर वालों की नींद खुली तो देखा की बेटी बिस्तर पर नहीं है।

खोजबीन के बाद किसी ने बताया कि बच्ची के मुंह पर कपड़ा बंधा है और वो नदी किनारे बेसुध पड़ी है। जानकारी के बाद घर वाले नदी किनारे पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा है।

उसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई।

घटना के बाद एएसआई कमलेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही हम लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। इस पूरे मामले की जांच महिला थाना प्रभारी कर रही है।
वहीं,नए कानून के तहत रेप के मामला में एफएसएल टीम का गठन किया गया है। जिस स्थान पर नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई है, वहां पर फोरेंसिक टीम ने जांच की है।

225
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *