राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण ओवरऑल विजेता एवं पटना उपविजेता

Live News 24x7
5 Min Read
  • दो दिवसीय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता संपन्न
  • पदक विजेता तलवारबाजी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे
मोतिहारी : बिहार तलवारबाजी संघ के तत्वावधान में पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ द्वारा  खेल भवन, मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित अनुमंडलाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम, उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा अमरेश कुमार,  नगर निगम मोतिहारी के उपमेयर लालबाबू प्रसाद, विजय कुमार सिंह एवं अन्य ने खेल के विकास के लिए विभागीय स्तर से खेल के प्रोत्साहन की योजनाओं से सबों को अवगत कराया और तलवारबाजी खेल के विकास के लिए हर आवश्यक कदम उठाने की बात कही| इस राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के अंडर- 20, सीनियर और यूथ आयुवर्ग के सौ से अधिक बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पदक विजेता को पदक प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, कार्यवाहक सचिव सह आयोजन सचिव अप्पू कुमार एवं प्रतियोगिता निदेशक राजन कुमार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण के अतिरिक्त पटना, मुंगेर, भागलपुर, जहानाबाद, लखीसराय, सारण, गोपालगंज, बांका, नालंदा, पश्चमी चम्पारण जिले की टीमों ने भाग लिया|
          इस मौके पर बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव कुशल प्रसाद, जिला तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रजा, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, कार्यवाहक सचिव अप्पु कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सदस्य पंकज कुमार वर्मा, सुधीर कुमार, यशवंत सिंह, राहुल रंजन, परशुराम सिंह, सज्जन कुमार यादव, भानु प्रकाश, अखिलेश सिंह आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
खेल परिणाम
अंडर-20 आयुवर्ग  के बालक वर्ग में ईपी इवेंट में रवि (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, उत्कर्ष (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक, अमूल (पूर्वी चम्पारण) और यासिर (पूर्वी चम्पारण)  को कांस्य पदक; फॉयल इवेंट में तुषार (पटना) को स्वर्ण पदक, शिवम (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक एवं आदित्य रंजन और आदित्य राज को कांस्य पदक; सेबर इवेंट में राजेश (पटना) को स्वर्ण पदक, सन्नी (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक एवं गौरव (पूर्वी चम्पारण) और अभिषेक (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में केशर(पूर्वी चम्पारण)  को सवर्ण पदक, ममता (पूर्वी चम्पारण) को  रजत पदक, सामना (पटना) और तन्नु प्रिया (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए;  ईपी इवेंट में अंशिका (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, प्रिया (गोपालगंज) को रजत पदक, इशिका शेखर (पटना)और श्रेयांशी (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए; सेबर इवेंट में आरुषी (पूर्वी चम्पारण) को सवर्ण पदक, कृति (पूर्वी चम्पारण) को  रजत पदक, सबाना (पूर्वी चम्पारण) और आरुषी (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
सीनियर आयुवर्ग के बालक वर्ग में ईपी इवेंट में सन्नी (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण, उत्कर्ष (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक, नीरज (पटना) एवं उत्कर्ष (पूर्वी चम्पारण) को कांस्य पदक; फॉयल इवेंट में आकाश को स्वर्ण पदक, हर्ष (पटना) को रजत पदक एवं तुषार (पटना) और शिवम को कांस्य पदक; सेबर इवेंट में सन्नी (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण पदक, राजेश (पटना) को रजत पदक एवं सत्यम (मुंगेर) और अभिषेक (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में केशर (पूर्वी चम्पारण) को सवर्ण पदक, हनी (बांका) को  रजत पदक, नंदनी (पटना) और मीरा सिन्हा (नालन्दा) को कांस्य पदक प्राप्त हुए;  ईपी इवेंट में प्रिया (गोपालगंज) को स्वर्ण, अंशिका (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक, श्रुति (पटना) और श्रेया (पटना)को कांस्य पदक प्राप्त हुए; सेबर इवेंट में आरुषी (पूर्वी चम्पारण) को सवर्ण पदक, संगीता (नालंदा) को  रजत पदक, प्रीति (नालंदा) और जाह्नी (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
यूथ आयुवर्ग के बालक वर्ग में फॉयल इवेंट में शिवम (पूर्वी चम्पारण)को स्वर्ण पदक, युवांक (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक एवं आदित्य रंजन (पूर्वी चम्पारण) और अमित (जहानाबाद) को कांस्य पदक; सेबर इवेंट में सन्नी (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण पदक, गौरव (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक और भास्कर एवं आयुष (पूर्वी चम्पारण) को कांस्य पदक प्राप्त हुए प्राप्त हुए।
बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में केशर (पूर्वी चम्पारण) को सवर्ण पदक, ममता (पूर्वी चम्पारण) को  रजत पदक, पुष्पांजलि (पूर्वी चम्पारण) और मुस्कान (पूर्वी चम्पारण) को कांस्य पदक प्राप्त हुए;  ईपी इवेंट में अंशिका (पूर्वी चम्पारण) को स्वर्ण एवं पूजा (पूर्वी चम्पारण) को रजत पदक  प्राप्त हुए; सेबर इवेंट में आरुषि (पूर्वी चम्पारण)को सवर्ण पदक, संगीता (नालन्दा)को  रजत पदक, प्रीति (नालन्दा) और जाह्नवी (पटना) को कांस्य पदक प्राप्त हुए।
46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *