मुजफ्फरपुर में यात्रियों से भड़ी बस पलटी, दर्जन भर यात्री हुए जख्मी

Live News 24x7
2 Min Read

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां यात्रियों से भड़ी स्लीपर बस अचानक पलट गई। इस हादसे में लगभग 1 दर्जन यात्री जख्मी हो गए है जिनका इलाज जिले के एसकेएमसीएच अस्पताल में चल रहा है।

आपको बता दे कि जिले के बोचहां इलाके में शनिवार की सुबह करीब 5 बजे स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में करीब दर्जन भर यात्री जख्मी हो गए. वही इस घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. जिसके बाद लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना पर बोचहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी. इसी से बस का संतुलन बिगड़ गया और बस अचानक से पलट गई. इससे बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए. बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आस-पास कई लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा. मामले में बोचहा थाना की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के कोनहारा चौक के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. सभी लोगों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने बताया कि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ज्यादातर यात्रियों को हल्की-फुल्की चोट लगी है.

मिली जानकारी के अनुसार बस पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी।

205
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *