चिराग पासवान अपने चारों सांसदों के साथ पहुंचे पटना, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहंा अपने चारो सांसदों के साथ पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का पटना एयरपोर्ट पर उनके कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

इस मौके पर चिराग ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी क्या रणनीति होगी, इसकी जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हमारी बड़ी जीत हुई है। पार्टी ने चुनाव में शत प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखा है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री की जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाना है।
चिराग ने कहा कि बिहार में अगले साल विधानसभा के चुनाव भी होने हैं, ऐसे में पार्टी उसकी तैयारी में मजबूती के साथ जुटेगी ताकि जो जीत लोकसभा में बिहार में मिली वही जीत विधानसभा चुनाव में भी मिल सके। पीएम मोदी के साथ तमाम सांसदों के साथ मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपना मार्गदर्शन दिया है।

बिहार में लगातार पुल गिरने को लेकर चिराग पासवान ने कहा यह दुर्भाग्य है और मैं उम्मीद करता हूं कि प्रधानमंत्री तो इसकी मॉनीटरिंग कर ही रहे हैं मुख्यमंत्री भी देख रहे हैं जिसने भी गुणवत्ता के साथ जहां पर भी भ्रष्टाचार किया है कोई भी दोषी बक्सा नहीं जाएगा भविष्य में जितने नव निर्माण होंगे हम लोगों की इस डबल इंजन सरकार आने के बाद सुनिश्चित किया जाएगा की गुणवत्ता के साथ कहीं कोई छेड़छाड़ ना हो

वही नीट पेपर लीक पर चिराग ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। जो लोग भी इसमें संलिप्त हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। पेपर लीक में शामिल लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा रद्द करने के सवाल पर चिराग ने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी वह छात्रों के हित में होगा।

193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *