अशोक वर्मा
मोतिहारी : केन्द्र सरकार की दमनकारी कानूनों के खिलाफ भाकपा माले के देशव्यापी आह्वान पर विरोध दिवस (कचहरी/अंबेडकर चौक)पर माले कार्यकर्ताओ/समर्थकों ने मनाया!
महान लेखिका/लेखक जनहित के चिन्तक अरूंधती राय और शेख शौकत हुसैन के खिलाफ गैर काननी गतिविधी अधिनियम दर्ज (केस)को रद्द करने और राजनीतिक बंदियो को रिहा करने की मांग की गई!
विरोध दिवस में शामिल लोगों को संबोधित क्रम में संघर्षशील नेताओ ने कहा-केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली के उप राज्यपाल द्वारा लेखिका अरुधंति राय एवं लेखक शेख शौकत हुसैन के खिलाफ यूएपीए के तहत मुकादमा चलाने की अनुमति देना,लोकतंत्र और विरोध की आवाज को कुचलने की कोशिश है!जिसके खिलाफ लड़ेंगे जीतेंगे!
अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला नहीं सहेंगे!दमनकारी कानूनो के खात्मे तथा सभी राजनीतिक बंदियो की रिहाई के लिए संघर्ष जारी रहेगी!
संबोधित करने वालो में मुख्य रूप से-प्रभुदेव यादव जिला सचिव भाकपा माले, जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड भाग्यनरायण चौधरी, भैरवदयाल सिंह, राघव साह, प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा)नगर संयोजिका शबनम खातून, श्रमिक संगठन (ऐक्टू)जिला नेता दिनेश प्रसाद, विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा,निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव राजेश कुमार, खेग्रामस के उपाध्यक्ष मोहम्मद इशराफिल, किसान महासभा के जिला संयोजक शंभूलाल राय, आइसा के छात्र नौजवान नेता विशाल कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षक नेता मदन प्रसाद, समाजसेवी अजहर हुसैन, संजय सत्यार्थी गांधीवादी नेता और ऐनूल हक, राकेश मुखिया, सिन्धू देवी शकिया खातून अधिवक्ता रंजन कुमार शामिल थे!विरोध कार्यक्रम का अध्यक्षता जीतलाल सहनी अंचल सचिव मोतिहारी ने किया!
248
