नवादा लॉ कॉलेज के प्राचार्य ने अश्विनी कुमार चौबे राज्यपाल बनने पर बधाई

Live News 24x7
2 Min Read
  • राजनीतिक जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है अश्विन चौबे का – डॉ मनीष पंकज मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्रीअश्विनी चौबे जी को तेलंगाना के राज्यपाल मनोनीत होने पर सामाजिक एवं राजनीतिक एवं शिक्षाविद नवादा लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीएन मिश्रा नें अश्वनी चौबे  को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी  की वो एक प्रमुख नेता और राजनीतिज्ञ हैं।चौबे  ने भागलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे।अश्विनी चौबे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1985 में की जब वे बिहार विधानसभा के सदस्य बने हैं। उन्होंने बिहार के विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर जोरदार आवाज उठाई और 2005 से 2014 तक  बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया गया है। उनके कार्यकाल में कई स्वास्थ्य सुधार योजनाएं लागू की गईं, जिनका राज्य के जनजीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।2014 के लोकसभा चुनाव में, अश्विनी चौबे ने बक्सर से सांसद का चुनाव जीता है। केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद, उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कई पहल कीं।अश्विनी चौबे का राजनीतिक जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा है। उनके नेतृत्व में, तेलंगाना में प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार की उम्मीद की जाती है। उनके अनुभव और निष्ठा से तेलंगाना राज्य को नई दिशा मिलेगी। अश्विनी चौबे  को बधाई और शुभकामना देते हुए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा अश्विनी चौबे छात्र जीवन से ही त्याग और समर्पण सेवा भाव रखते है। तेलंगाना के राज्यपाल बनने पर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा अपने राजनीतिक अनुभव से  तेलंगाना के मूलभूत समस्याओं का रूबरू होगे।
156
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *