खबर बिहार के कैमूर जिले की है जहां उत्तर प्रदेश के चंदौली की तरफ से कैमूर के मोहनिया की तरफ आ रही निशान कंपनी की डस्टर कार में अचानक दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहिया मोड़ के पास आग लग गई। आग की लपटें निकलता देख आसपास के ग्रामीणों ने हौसला दिखाया और चालक के साथ मिलकर कार सवार एक ही परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
गाड़ी के अंदर दो पुरुष एक महिला और दो बच्चे मौजूद थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते और एनएचएआई, पुलिस टीम पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी सवार सभी लोग यूपी से कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघड़ा जा रहे थे।
वही इस घटना को लेकर कपिल कुमार ने बताया कि चंदौली की तरफ से गाड़ी आ रही थी। मरहीया मोड़ पहुंचने पर ड्राइवर को लगा कि गाड़ी का क्लच ढीला हो गया है। जैसे ही गाड़ी के इंजन का बोनट खोला तो उसमें से आग की लपटें निकल रही थी। बोनट खोलते ही आग और तेज हो गई। गाड़ी के अंदर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। सभी लोग फिलहाल सुरक्षित हैं।
वही इस मरहीया गांव के ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग घर पर थे। अचानक गाड़ी से आग निकलता देखा। हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब तक गाड़ी से सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई है।
191
