मोहम्मद कैफ की रिपोर्ट
दरभंगा :- डॉ० मो० इमामुल हक इमाम” पूर्व प्रत्याशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शिक्षकों के सम्मान में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने अपर मुख्य सचिव केके पाठक का तबादला भूमी सुधार विभाग में कर दिया है उसके लिए हम बिहार के विकास पुरुष पार्टी के नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार जी का आभार व्यक्त करते हैं तथा सम्पूर्ण मिथिलावासी और दरभंगा की ओर से उन्हें मुबारकबाद देते हैं।
इमाम ने कहा कि हमने पिछले महीने मिडिया और शोसल प्लेटफार्म के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से केके पाठक जी के तानाशाही रवैया के खिलाफ मांग किया था कि केके पाठक को हटाया जाए या उनका विभाग बदला जाए क्योंकि जिस तरह से शिक्षकों और छात्रों को भीषण गर्मी में भी विद्यालय आने जानें के क्रम में बेहोशी की खबर और कई शिक्षकों की मृत्यु की खबर भी आई थी जो काफी दुखदाई और चिंताजनक था बिहार के भविष्य को देखते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री ने हम लोगों की मांग को सुनते हुए तथा छात्र और शिक्षकों की पीड़ा को समझते हुए केके पाठक को तुरंत ट्रांसफर कर यह दर्शाने का काम किया की बिहार में सशक्त सरकार यहां तानाशाही किसी भी कीमत पे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है माननीय मुख्यमंत्री जो सिर्फ जनता के हित में सोचते हैं बिहार के उज्जवल भविष्य की चिंता करते हैं यही कारण है कि उन्होंने शिक्षकों के हित में सराहनीय कदम उठाया है।
इस मौके पर छात्र जदयू ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ईकाई के अध्यक्ष आशिफ कमाल, कोषाध्यक्ष सद्दाक हुसैन, प्रवक्ता मो०जमशेद,मेराज अहमद,कबीर अली, टाइगर पासवान इत्यादि मौजूद थे।
174
