जिला जज, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। विधि विवादित किशोरों के आवासन स्थल पर्यवेक्षण गृह मोतिहारी का संयुक्त निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान विधि विवादित किशोरों हेतु उपलब्ध करायी जाने वाली सभी सुविधाओं का जायमा लिया गया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान गृह में उपलब्ध कराये जाने वाले भोजन के गुणवता इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही गर्मी के मौसम को देखते गृह के साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद को निदेश दिया गया कि मामलों को अविलंव निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त के साथ ही संयुक्त रूप से आवासित किशोरों को जीवन में पूर्व की गलतियों को भूलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया । निरीक्षण के दौरान गृह में कुल 67 किशोर आवासित थे।
इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
164
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *