लखीसराय जिले की है जहां जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करोड़ों रुपए रूपए गबन करने वाले सीएसपी संचालक को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि बीते 12 दिसंबर 2023 को एसबीआई के ग्राहक सेवा केन्द्र अमहरा के संचालक सूरज कुमार एवं उसके भाई नीरज कुमार द्वारा हजारों ग्राहकों के खाते से फर्जी तरीके से करोड़ रुपए निकाल कर फरार हो गया था। जिसके बाद ग्राहकों ने कई दिनों तक हंगामा एवं प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक लखीसराय के उपशाखा प्रबधंक आरिफ असर अंसारी के लिखित आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी सूरज एवं उसके भाई नीरज कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर सूरज एवं उसके सहयोगी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सूरज कुमार एवं नीरज कुमार अमहरा ओ०पी० अंतर्गत सी०एस०पी० कम्पनी Save solutions pvt.ltd का संचालन करता था जहां से इन दोनों ने 5-6 हजार ग्राहको से करोड़ो रूपया का धोखाधड़ी कर गबन करके फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान दोनों के हरियाणा के फरीदाबाद में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज और नीरज ने बताया कि 2015 से सी०एस०पी० केन्द्र संचालित कर रहे थे, उसी दौरान भाई नीरज का तबीयत खराब होने के कारण अधिक कर्ज हो गया। जिसके बाद दोनों ने योजनाबद्ध तरीका से कई ग्राहको के साथ धोखाधड़ी कर ग्राहको के खाता में पैसा जमा न करके अपने पास रख लेते थे, जब पैसा अधिक हो गया तो दोनों भाई सी०एस०पी० केन्द्र और अपना घर में ताला बंद कर पूरे परिवार के साथ फरार हो गये। गबन किए गये पैसों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जिसकी जॉच चल रही है।
172
