आतंकियों द्वारा वैष्णो माता के भक्तों की निर्माण हत्या के खिलाफ  बजरंग दल ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी : कशमीर मे पाकिस्तान के आतंकियो द्वारा निर्दोष वैष्णव माता के दर्शनार्थियो की हत्या के विरोध मे बजरंगदल द्वारा
देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत मोतिहारी गांधी चौक पर बजरंगदल ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवाद का पूतला दहन कर पाकिस्तान का झंडा जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा जिला संयोजक हेमनत कुमार और सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता कर रहे थे  तथा जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वंही मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि हमारे धार्मिक यात्राओ पर हमला करके पाकिस्तान देश मे दंगा फैलाना चाहता है और कोई भी विपक्षी दल के लोग अभी तक इसका विरोध नही किए बजरंगदल भारत सरकार से मांग करता है कि इस हतया का बदला पुनः एक बार सर्जिकल स्ट्राइक से ले और मृतको को 50 लाख तथा घायलो को  दस दस लाख मुआवजा दे।
       मौके पर विहिप जिलाउपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और जिला सह मंत्री राजन तिवारी ने इस हमले को कायराना हमला करार दिया है और पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए विपक्ष को भी कहा है कि इंडी गठबंधन के कुछ नेता पाकिस्तान आतंकी से मिले हुए है।
     मौके पर बजरंगदल के विक्रम जायसवाल गो रक्षा के कन्हैया कुमार ,चन्दन कुमार, कुन्दन शुक्ला ,रवि अगरहरि अंकित कुमार  धर्मेन्द्र ठाकूर  सचिन कुमार नितेश कुमार रतनेश राज गणेश  चन्द्रशेखर पाण्डेय सोनालाल कुमार सचिन  इत्यादि अनेक कार्यकर्ताओ ने विरोध करते हुए भारत सरकार से बदला लेने की मांग किया है।
193
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *