“मोदी सरकार एक साल से ज्यादा नहीं टिकेगी” – पप्पू यादव का दावा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Live News 24x7
1 Min Read
अनूप नारायण सिंह।
पप्पू यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि यह सरकार साल भर से ज्यादा नहीं चल पाएगी. वजह बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू गांधी विचारधारा के लोग हैं.
उन्होंने कहा कि 2024 के नवंबर में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. नीतीश कुमार को लग रहा है कि लोकसभा में जो सीट मिली है, अगर विधानसभा का चुनाव 2024 में होगा तो परिणाम उनके अनुरूप आएगा.
पप्पू यादव ने चंद्रबाबू नायडू के बारे में कहा कि जब उनको लगेगा कि साउथ में मोदी का असर गलत हो रहा है, तो नायडू भी भागेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि आप देश के प्रधानमंत्री हैं, नीतिगत बात करें, रोजगार पर बात करेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा.
आप गरीबों की बात करे. हाथ जोड़कर कहता हूं हिंदू मुस्लिम की राजनीति छोड़ दीजिए. पप्पू यादव ने उम्मीद जतायी कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू एनडीए की सरकार में हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं होने देंगे.
164
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *