बिहार में ट्रेन में लगी आग, लोगो ने ट्रेन को दिया धक्का, यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बचाई अपनी जान, विडियों हुआ वायरल

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के लखीसराय जिले की है जहां लखीसराय में किउल रेलवे स्टेशन पर खड़ी मेमू ट्रेन में गुरुवार की साम को अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे ट्रेन की कई बोगियों को चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ। वही मौके पर लखीसराय से आठ और जमुई से दो दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 13028 पटना-जसीडीह मेमू किउल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर खड़ी थी। थोड़ी देर में ट्रेन जसीडीह के लिए रवाना होने वाली थी। ट्रेन के अंदर कुछ पैसेंजर्स भी बैठे हुए थे। करीब साढ़े 5 बजे ट्रेन से धुंआ उठा और देखते-देखते ट्रेन से आग की लपटें उठने लगीं। इसे देखकर ट्रेन में बैठे यात्री नीचे उतर कर इधर-उधर भागने लगे। इससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई।
रेलवे अधिकारी ने बताया कि बैट्री पैनल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल, मामले की जांच की जाएगी।
वही रेल डीएसपी इजाज हाफिज मानी ने बताया कि ट्रेन में ब्रेक पॉइंट से धुआं उठने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा। किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई है। एक बोगी पूरी तरह से जल गई है। बगल की बोगी भी जली है।
आग लगने की सूचना पर स्टेशन के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी जवान मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में ब्रेक प्वाइंट से धुआं उठने की संभावना जताई जा रही है। आग लगने के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
वही लोको पायलट अविनाश कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना पर अनाउंसमेंट करके कोच को खाली कराया गया।

वही आपको बता दे कि पटना-जसीडीह मेमू में आग लगने से ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है।

186
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *