बिहार में महिला ने अपने प्रेमी का पहले हाथ काटा फिर गला घोंट कर पति और भांजे के साथ मिलकर की निर्मम हत्या।

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां बारात ले कर गए एक बोलेरो चालक का पहले हाथ काटा गया फिर गला घोंटकर हत्या कर घर से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे शव को खेत में फेंक दिया गया। वही जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।

मृतक की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार के गांव के दसई सहनी के 23 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। पिता दसई सहनी ने बताया कि गांव के ही वार्ड नंबर 15 में जगदीश यादव के बेटे की शादी थी, उसी में गाड़ी लेकर बारात भोपत पूर बझिया गया था। एक बजे रात तक बेटा से बात हुई। उसके बाद उसका नंबर बंद आने लगा। सुबह में जब हम लड़के वाले के दरवाजे पर जा कर पूछे तो बताया कि वह अभी तक नहीं आया है।
वही घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने त्वरीत कार्यवाही करते हुए तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशानदेही पर हत्या में उपयोग किया गया दुपट्टा एवं गड़ासी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मृत्क संजीत का उज्जैन लोहियार की नेहा देवी से अवैध संबंध था। इसी को लेकर नेहा देवी उसका पति शिवपुजन कुमार और उसका भांजा अभिषेक कुमार ने मिलकर संजीत की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी और शव को घर से एक किलोमीटर दूर नदी किनारे फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार नेहा का अपने भांजे अभिषेक के साथ भी अवैध संबंध था। वही पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

286
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *