गया।वर्तमान समय मे गया ज़िला में अत्यधिक गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए दुरस्त ग्रामीण क्षेत्रो, टोलो में कही भी पेयजल की समस्या नही हो, इसके लीय ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज बैठक करते हुए सभी बीडीओ को लगातार अपने क्षेत्रों में निगरानी बरतने को कहा है। जहां भी जिस टोले से पेयजल की समस्या की जानकारी मिले, तुरंत पीएचडी को सूचित कर मरामती करवाते हुए फॉलोअप लेते रहे हैं। डीएम ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी सदर एव शेरघाटी को निर्देश दिया कि अभी से लेकर जब तक जल संकट की समस्या ठीक नही हॉवे तबतक वरीय से लेकर कनिये पदाधिकारी,कर्मियों की छुट्टी को रद्द करे। प्रखंड के टीए एव नियंत्रण कक्ष में आये पेयजल संबंधित शिकायतों को त्वरित रूप से ठीक करवाये। डीएम ने कहा कि नल जल की जो भी योजना छोटी कारणों से बंद है, उसे ठीक करवाये। बंद योजनाओं की कंप्लायंस रिपोर्ट अगले 2 दिनों के अंदर उपलब्ध करवाए। जहां भी स्टार्टर या मोटर जलने की मामला है, उसे तुरंत ठीक करवाये। भीषण गर्मी में पानी की कही कोई समस्या नही रहे, इसके लीय सभी एक एक योजनाओं की पूरी जानकारी रखे अभियंता।चापाकल मरामती में तेजी लाने को कहा है। गया सदर में 27 टीम द्वारा 2773 एव शेरघाटी डिवीजन में 22 टीम द्वारा 2622 चापाकलों की मरामती करवाई गई है।
इसके अलावा वैसा टोला जहां पेयजल की अत्यधिक समस्या देखी गयी वहां नया चापाकल लगवाया है है। गया डिवीजन में 20 स्थानों पर एव शेरघाटी डिवीजन में 30 स्थानों पर नया चापाकल लगवाया गया है।
195
