एनडीए के चुनावी सभा मे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईडी वालों की धज्जी उड़ा दी ,जंगल राज कहा।

Live News 24x7
9 Min Read
  • गरीबों को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा , आरक्षण कभी भी खत्म नहीं होगा -प्रधानमंत्री
अशोक वर्मा/अरविंद श्रीवास्तव 
मोतिहारी : ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की चुनावी सभा को भोजपुरी में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वप्रथम चंपारण की जनता को प्रणाम किया।
भाषण  करते हुए उन्होंने कहा कि पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। प्रथम चरण में ईडी पस्त हो गया, दूसरे चरण में ध्वस्त हुआ और पांचवी चरण में पूरी तरह से परास्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता इन्हें ऐसी करारी हार देगी कि दुनिया -देखती रह जाएगी ।21वीं शदी का भारत ईडी गठबंधन के पापों के साथ आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए हर चुनाव में जनता उस पर अब जोरदार प्रहार कर रही है। 4 जून को सबसे बड़ा प्रहार होगा ।प्रहार  होगा भ्रष्टाचार ,तुष्टीकरण की नीति, टुकड़े-टुकड़े गैंग , गंदी सोच , सनातन को गाली देने वालों पर ,साथ साथ  प्रहार होगा अपराधी, माफिया , जंगल राज  मानसिकता वालों पर ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह के दौरान पूज्य बापू ने स्वछता अभियान भी चलाया था। आजादी के बाद कांग्रेस को देश में गांधी की नीति और सिद्धांत पर चलना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन लोगों ने अपना अवसर गंवा दिया । सत्ता में आते ही बापू और उनके विचार को दरकिनार कर दिया और अपना सारा ध्यान एक परिवार को आगे बढ़ाने में लगा दिया। देश को  बर्बाद कर दिया ।तीन-चार पीढी का जीवन भी बर्बाद कर दिया ।आज करीब के बेटा को देश के नेतृत्व का अवसर मिला है ,हमने  गरीबी को देखा है इसलिए मैं सत्ता में आते ही सबसे पहले शौचालय समस्या को समाप्त किया क्योंकि माताएं बहने सूर्योदय और सूर्यास्त की प्रतीक्षा में रहती थी ।जब मोदी आया तो हर घर में बिजली आई, शौचालय पहुंचाया ।मै  मेहनत कर रहा हूं कांग्रेस ने सबको सिर्फ आश्वासन दिया खुद अपना महल बना दिए ,स्विस बैंक में अकाउंट खोल मोटी रकम डाली ।आम जनता अन्न को तरस गई। नोटों के पहाड़ से उनका आलमिरा भरता गया। आपके बच्चे को स्कूल भी नसीब नहीं हुआ उनके बच्चे विदेश में पढ़ते रहे देश में गरीबो की पूछ नहीं हुई। आज गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बड़ा सेवक के रूप में आपकी सेवा के लिए हर पल उपस्थित है ।पिछले 10 वर्षों में पिछले सरकारों  के गड्ढे भरने में अधिक समय लगा ।अगला 5 साल पूर्ण विकास का होगा यह मोदी की गारंटी है ,इसलिए केंद्र में बहुत मजबूत सरकार चाहिए। सरकार मोदी के निजी परिवार की मजबूती के लिए नहीं आपके सपनों को साकार करने के लिए जरूरी है।गुजरात से मैं बापू की कर्म भूमि चंपारण में आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं देश के कोने-कोने में जनता जनार्दन का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है ।चारो तरफ  एक ही मंत्र सुन रहा हूं फिर एक बार मोदी सरकार ,अबकी बार 400 पार ।मोदी जी ने संबोधन ने कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा होते हैं वे गरीबी क्या जाने। लेकिन मैं तो चाहता हूं कि देश का कोई भी व्यक्ति बेड रेस्ट में नहीं जाए सभी का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो । कांग्रेस कहती है मोदी तेरी कब्र खुदेगी, मोदी को गाड देंगे ।इस चुनाव में विपक्ष को गाली देने की सिवाय और कोई मुद्दा है ही नहीं ।सभी मेरी आंखों में आंसू देखना चाहते हैं।ईडी वालों समझ लो देश के दिल में मोदी बसा हुआ है हर दिल एक बात ही कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार। मुफ्त राशन पर सभी बेचैन  है ।मैंने तय किया है गरीबों के घर का चूल्हा मैं बूझने नहीं दूंगा ।भूखे पेट के दर्द का मुझे पता है ।मै मुफ्त राशन   देता ही रहूंगा। गरीब मां को पक्का घर मुफ्त इलाज भी देता रहूंगा। हर मां की पीड़ा को मै समझता हूं और अस्पताल के बिल की चिंता मां मेरी मत करो तुम्हारा एक बेटा दिल्ली में बैठा है ,अब यह बेटा तुम्हारा सारा खर्च उठाएगा। उन्होने कहा कि  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इनलोगो ने बहिष्कार किया, यह है इनका असली चेहरा ।मोदी उनके तरह नहीं है जो गरीब के साथ विश्वासघात  करें। ईडी वालों नौकरी के लिए तुम जमीन लिखवाने वाले हो तुमने लोगों का जमीन ले लिया, तुमने गोली बारूद का राज किया ।नीतीश जी ने जो मेहनत की वह सराहनीय  है। सुशील मोदी और नीतीश कुमार का नाम इतिहास मे मैं दर्ज रहेगा। चंपारण में केंद्रीय विश्वविद्यालय एनडीए सरकार में खुली, कृषि विश्वविद्यालय डेयरी प्लांट इन सब चीजों से काफी रोजगार दिया गया। रेलवे स्टेशन क्या-क्या नहीं बना। जंगल राज वालों ने झूठ का अभियान चलाया है। मोदी जी ने कहा अंबेडकर अगर नहीं होते तो आरक्षण भी नहीं मिलता।कांग्रेस ने विरोध किया था। 10 वर्ष में देश में गरीब तबके और, आदिवासियों को मान सम्मान दिया गया ,यहां तक कि देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी  बहन को बैठाया गया ।केंद्रीय विद्यालयो  के साथ-साथ मेडिकल में भी आरक्षण दिया गया। रोजगार की गारंटी के लिए केंद्र में मजबूत सरकार बननी चाहिए ।पूर्वी चंपारण से राधामोहन  सिंह,पश्चिमी चंपारण से डॉक्टर संजय जयसवाल, बाल्मीकि नगर से सुनील कुमार एवं शिवहर से लवली आनंद को भारी मतों से आप विजय दिल करके देश के विकास की गति को तेज करेंगे ।उन्होंने सभी उपस्थित लोगो से कहा कि यहां से आप जाकर हर घर में  राम-राम का संदेश  देना यह तुम्हारी आज से ड्यूटी लग रही है । मंच पर मोतिहारी के प्रत्यासी निवर्तमान सांसद राधामोहन सिंह ने  मोदी जी को सम्मानित किया। मंच का संचालन डॉक्टर हेना चंद्रा  ने किया। पूर्वी चंपारण भाजपा प्रत्याशी राधा मोहन सिंह ,बेतिया प्रत्यासी डॉक्टर संजय जयसवाल  बालमीकिनगर प्रत्याशी सुनील कुमार एवं शिवहर प्रत्याशी लवली आनंद को भारी मतो से विजय बनाने का वादा लोगो ने किया।।मंच  पर चारों प्रत्याशियों के साथ साथ जिले के तमाम एनडीए  विधायक उपस्थित  थे।  गर्मी के बावजूद भी उपस्थिति काफी अच्छी रही ।मोदी की सुरक्षा का विशेष प्रबंध प्रशासन द्वारा किया गया था ।बलुआ चौक से गांधी मैदान  जाने वाली तमाम सड़कों पर विशेष  व्यवस्था किया गया था ।सड़कों के किनारे जो भी अस्थाई दुकाने थी सबको हटा दिया गया था ।गांधी मैदान को दो दिन पहले ही एक तरह से सील कर दिया गया था ।भीड़ अप्रत्याशित रूप से उमड़ी थी और लोगों ने  बड़े ही शांत भाव से सुना। लेकिन बीच-बीच में मोदी मोदी का गगन भेदी  नारा गूंजता रहा ।माता बहनो की संख्या काफी थी ।
 कार्यक्रम में सभी विधायक प्रमोद कुमार,सुनील माणी तिवारी ,श्यामबाबू यादव, पवन जायसवाल ,शालनी मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद गणेश कुमार सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सतीश चन्द्र दीपक ,महिला मोर्चा मोतीहारी की अध्यक्ष मीना मिश्रा,नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुतुल मिश्रा कोषाअध्यक्ष सुनीता कुमारी नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजू श्रीवास्तव के साथ हजारों कार्यकता कार्यक्रम में शामिल हुए।
207
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *