मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे का विडियों आया सामने : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

Live News 24x7
2 Min Read

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा जिससे आए दिन जिले में कहीं ना कहीं सड़क हादसे देखने को मिलता रहता है। वही ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामदयालू एनएच 28 का है जहां आज अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं दूसरी तरफ मामले की जांच करते हुए डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बही मौक़े से लोगो ने हाईवा ट्रक के ड्राइवर को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया है मामले में स्थानीय लोगों ने बताया कि आज अहले सुबह एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक मुजफ्फरपुर से भगवानपुर की तरफ जा रहा था वही बाइक सवार भी रामदयालू से भगवानपुर की तरफ से जा रहा था तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसको इलाज के लिए सूचना पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है बही पूरे मामले की जानकारी पूछे जाने पर सदर थाना की पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज करती हुई नजर आईं

249
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *