खबर बिहार के पूर्णिया जिले की है जहां पूर्णिया में घर के अलग-अलग कमरे में पति-पत्नी की फंदे से लटकी लाश मिली। दोनों की शादी 6 माह पहले अक्टूबर में हुई थी। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की मां के अनुसार जब पत्नी ने अपने पति की लाश देखी तो उसने भी खुद को कमरे में बंद कर आत्महत्या कर ली।
मरने से पहले कहा था जब मेरे पति ही इस दुनिया में नहीं रहे तो मैं जी कर क्या करूंगी। पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था ये अभी तक क्लियर नहीं है।
मृतकों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के बाघवा गांव निवासी रिशु कुमार और उसकी पत्नी रंजना उर्फ रंजू देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मीरगंज थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के बघवा गांव की है।
मृतक की बहन काजल ने बताया कि फोन पर देर रात सूचना मिली कि मेरे भाई और भाभी ने फंदे लटक कर खुदकुशी कर ली है। दोनों का शव अलग-अलग कमरे में लटक रहा था। सूचना मिलते ही आज सुबह गांव पहुंची।
मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। इसी बीच मां ने अपनी बहू को खाना बनाने के लिए कहा तो वो कमरे में सो गई। हमलोग खेत में चले गए थे। पति-पत्नी घर में अकेले थे।
शाम करीब 6 बजे घर लौटे तो बेटे को खोजा। कमरे में सो रही बहू को उठाया और बेटे को कमरे से बुलाने के लिए कहा। बहू ने बंद कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो शव फंदे पर झूल रहा था। मृतक की पत्नी शोर मचाने लगी। जब तक हमलोग दरवाजा तोड़ कमरे में जाते उसकी मौत हो चुकी थी।
