गया ।राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन बिहार प्रदेश द्वारा परशुराम जयंती समारोह का आयोजन कर भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम जी धरती पर आज ही अक्षय तृतीया पर अवतरित हुए थे और उन्होंने लोगों को मानवता भक्ति और परोपकार का मार्ग दिखाया जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाए एवं बधाई दी, ओर कहा कि आज के दिन किया गया दान पुण्य कभी भी क्षय नहीं होता है। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम ने धर्म के रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों को धारण कर सनातन संस्कृति और धर्म को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा, राणा रंजीत सिंह, आकाश गिरी,छोटू बारीक ,श्याम किशोर मिश्रा, बालमुकुंद पाण्डेय, राजू मिश्रा, शशांक मिश्र,उमेश पूरी, अखिलेश बाबा,प्रतिमा भट्ट सुषमा मिश्रा ,कंगना सिंह, पुनम कुमारी इन्दु भूषण मिश्रा, सुनील मिश्रा, धीरज कुमार पाण्डेय, महेश मिश्रा, आदित्य मिश्रा,कल्पना झा, इन्दु भूषण मिश्रा, वेदव्यास पाण्डेय, राजू मिश्रा,उदय पाण्डेय, समेत कई लोग मौजूद थे।
194
