बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत पहले लव जिहाद और लैंड जिहाद किया गया अब वोट जिहाद हो रहा है।
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने कहा कि अब मुल्ला मुसलमानों को फतवा जारी करते हैं कि किस-किस कैंडिडेट को वोट देना है, यह वोट जिहाद है। देश में लव जिहाद किया गया, लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया गया। लैंड जिहाद किया गया, कांग्रेस ने 1947 के बाद जो हिंदुओं को जमीन सौंपना चाहिए, वह मुसलमान को सौंप दिए गए। राहुल- सानिया गांधी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मां- बेटे मिलकर भारत को खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की तैयारी चल रही है।
उन्होंने कहा कि यह भारत में एक तरह से सनातन को खत्म करने की साजिश है। मुसलमान की बढ़ती और हिंदुओं का गिरती हुई जनसंख्या चिंता का विषय है। अगर इस पर रोक नहीं लगी और जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना आने वाले दिन में भारत के लिए समस्या पैदा होगी।
प्रधानमंत्री सलाहकार परिषद की रिपोर्ट में मुसलमान की आबादी बढ़ने का रिपोर्ट आने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ लोग देश को भ्रमित करना चाहते हैं, लेकिन सच्चाई कभी छुप नहीं सकती है। गिरिराज ने कहा कि देश में 1947 में हमारी आबादी लगभग 88 प्रतिशत थी, आज हमारी आबादी घटकर 70 प्रतिशत पर आ गई है। उस समय मुसलमान 8 प्रतिशत थे, आज सरकारी आंकड़े के अनुसार 14-15 प्रतिशत हो गए हैं, लेकिन मेरा मानना है कि मुसलमानों की आबादी 20 प्रतिशत हो गई है। कांग्रेस ने बिहार सहित पूरे देश को धर्मशाला बना दिया है। 1971 में जब बांग्लादेश से घुसपैठिए आए तो उस समय कांग्रेस ने एक तरह से चारागाह बना दिया।
बिहार और भारत को रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी को कांग्रेसियों ने वोट बैंक बनाया। यह भारत के सनातन को खत्म करने की साजिश थी। आज मुसलमान को बैक डोर से आरक्षण दिया जा रहा है। यह हिंदुओं की घटती हुई आबादी और मुसलमान की बढ़ती हुई आबादी का परिचायक है। जीरो से 14 वर्ष की आयु को देखा जाए तो मुसलमान में कितने प्रतिशत हैं और हिन्दू में कितने प्रतिशत हैं। आने वाले दिन में खतरा बढ़ेगा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भारत को यह लोग इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं। यह साजिश बहुत बड़ी साजिश है। आजादी के बाद से कांग्रेस इस साजिश में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा के इस्तीफा से गलती नहीं छिप सकती। इसके लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। मां-बेटे मिलकर के भारत खत्म कर देना चाहते हैं। कभी हिंदू-मुसलमान के नाम पर, कभी उत्तर भारत-दक्षिण भारत के नाम पर और अब रंगभेद के नाम पर इस तरीके से गालियां देना, भारत का अपमान है।
183