अशोक वर्मा
मोतिहारी : लोकसभा चुनाव के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद साप्ताहिक लगने वाले जनता के दरबार कार्यक्रम में अधिकारीगण उपस्थित होकर जिले के कोने-कोने से आए आवेदन कर्ताओ की बातों को सुना और उस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में आयोजित जनता के दरबार में आए 22 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गई ।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
आज स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसका शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया ।
309
