बेतिया के मझौलिया में ग्यारह कन्याओं का कराया गया सामुहिक विवाह

Live News 24x7
2 Min Read

मामला बिहार के बेतिया जिले की है जहां जिले के मझौलिया में मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर द्वारा लगातार दूसरी बार धूमधाम एवं हर्षाेउल्लास के साथ सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्यारह जोड़े वर वधु शादी के बंधन में बंध कर एक दूसरे के हो गये। बेतिया लोकसभा सांसद डॉ संजय जयसवाल और राज्य सभा सांसद सतीशचंद्र दुबे ने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि धरती पर सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। प्रत्येक वर्ष ट्रस्ट द्वारा कन्याओं का सामूहिक रूप से शादी करा कर पुण्य का काम किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से मानव कल्याण सेवा ट्रस्ट माधोपुर के सदस्यों से प्रेरणा लेने और समाज में उत्थान के लिए हर संभव सहयोग करने का आह्वान किया। ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष संदीप तिवारी मृदुल ने बताया कि जनसहयोग से लगातार दूसरी बार माधोपुर में आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम में ग्यारह जोड़ी वर वधु एक दूसरे को हो गये। आचार्य उमेश त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिन्दू रीति रिवाज से विवाह कार्यक्रम को सम्पन्न कराया। ट्रस्ट के माध्यम से वर वधु को उपहार भी प्रदान किया गया। वर वधु को आशीर्वाद देने वालों में प्रमुख पति मंटु कुशवाहा, मुखिया पति मनील सिंह, पूर्व शिक्षक सुदामा सिंह, , पैक्स अध्यक्ष मनोज सिंह समिति सदस्य विकास शर्मा, डॉ श्रवण कुमार, जयकिशोर सिंह, केशव सिंह, संजय यादव, विकास कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल मनाने में दीपू सिंह, मुकेश सहनी, राजेश कुमार, बिपिन शर्मा, कुन्दन सहनी, मुन्ना सिंह, राजन कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, गणेश साह, शेष शर्मा, अरुण ठाकुर, मुकेश शर्मा, सोनु तिवारी, अजय पाण्डेय आदि शामिल हैं।

127
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *