अशोक बर्मा
वारिसपुर वैशाली : वारिसपुर में संचालित जय गुरुदेव रेजिडेंशियल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह के अवसर पर समाज में नई जागृति लाने ,मूल्यों को पुनर्स्थापित करने एवं ईश्वरीय ज्ञान को फैलाने में लगे ब्रह्मा कुमारी संस्था के दो बहन एवं एक भाइ को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बी के प्रफुल्ल भाई, बीके विभा एवं एक अन्य वरिष्ठ बहन थी। सभी को संस्था की ओर से शाल ओढाकर एवं फूलमाला पहनाकर तथा मोमेंट को देकर सम्मानित किया गया। संस्था के प्राचार्य ने अपने संवोधन में कहा कि आज जिस तरह दुनिया में मूल्यो में गिरावट हो रही है वैसे दौर में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सहज राजयोग का अभ्यास करा कर मूल्यों को स्थापित करना यह बहुत बड़ी बात है। समाज इस संस्था का हमेशा ऋणी रहेगा ।संबोधन के दौरान बीके प्रफुल्ल भाई ने कहा कि परमात्मा जो कार्य हमसे करा रहे है वह कार्य हम लोग कर रहे हैं ।हम लोग एक मिशन पर कार्य कर रहे हैं और वह मिशन है चयनित आत्माओं को सशक्त कर भारत को अपने आदि स्वरूप स्वर्णिम युग में लाना। वहां देवी देवताओं का राज्य होगा। वर्तमान समय चयनित आत्माओं के अंदर संस्था सतयुगी संस्कार भर रही है, नई दुनिया शीघ्र आरंभ होने वाली है बीके वीभा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की भूमि पर गीता ग्रंथ मे बताये गये समय अनुसार परमात्मा का “88 वर्ष पूर्व अवतरण हो चुका है और उनके द्वारा नई दुनिया का निर्माण कार्य चल रहा है ।भारत बहुत जल्द स्वर्णिम युग में प्रवेश करेगा। कार्यक्रम को कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
148
