मधुबनी से मो0 कैफ की रिपोर्ट
मधुबनी :- लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को डीडीसी दीपेश कुमार ने बिस्फी प्रखंड के अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया । इस दौड़ान उन्होंने आम मतदाताओं से भी रूबरू हो भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को कहा । डीडीसी ने रघौली स्थित कन्या विद्यालय एवं कमलाबाड़ी स्थित अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा की भी जानकारी ली । मौके पर उन्होंने आम लोगो से भयमुक्त वातावरण में मतदान करने को अपील की । मौके पर बीडीओ मनोज कुमार , थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, अशोक मेहता, सुधीर कुमार मंडल सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित थे ।
148
