मुजफ्फरपुर में बेटे ने किया प्रेम विवाह तो पिता को मिली मौत की सजा, जाने क्या है पुरा मामला।

2 Min Read

खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के मामले में एक बुजुर्ग की पिट- पिट कर हत्या कर दी गई। दरअसल पूरा मामला जिले के औराई थाना क्षेत्र से है जहां गुरुवार की देर रात प्रेम प्रसंग के मामले में बीस्था गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हुई जिसमें एक बुजुर्ग की पिट पिट कर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2016 में बीस्था गांव के मुकेश कुमार नाम का युवक गांव के ही राकेश सहनी की पुत्री आरती कुमारी से प्रेम प्रसंग करके शादी कर लिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से तनाव चल रहा था। वही, आपको बता दें की मृतक के पुत्र शंकर सहनी ने बताया कि मेरे पिता जी के साथ मारपीट करने का कई दिनों से प्लान चल रहा था। जिसके बाद गुरुवार की देर रात अचानक राकेश सहनी और देवेंद्र सहनी द्वारा दरवाजे पर आ कर लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से मारपीट किया गया जिसमें हमारे पिताजी का मौत हो गया। वही, मृतक की पहचान विस्था गांव निवासी सोमेंद्र सहनी के रूप में हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले में दो आरोपियों को औराई पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिले के एसकेएमसीएच भेज दिया है।

151
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *