अखिल भारतीय रौनीयार महिला सभा द्वारा डा सौनाली गुप्ता,अनामिका सिंह को सम्मानित किया

1 Min Read
गया। विवाह भवन में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आशा गुप्ता के नेतृत्व में  होली मिलन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें सैकडों महिलाओं ने भाग लिया है। इस अवसर पर एम एल सी अनामिका सिंह,दानापुर कैंट की वार्ड पार्षद श्रीमती आशा देवी,   सुप्रसिद्ध डाक्टर सोनाली गुप्ता, श्रीमती शीला लाल आदि उपस्थित रहे हैं। कार्यक्रम में दानापुर की वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया है। एक कैंसर रोगग्रस्त  विधवा महिला रीता गुप्ता को संस्था द्वारा इलाज हेतुआर्थिक सहयोग दिया गया है। डाक्टर सोनाली गुप्ता ने घरेलू कामकाजी महिलाओं को कामकाज के बीच अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की  उपयोगी बातें कही हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला संगठन  आशा गुप्ता ने सभी महिलाओं को सपरिवार होली की शुभकामनाएँ दी और कहा कि भविष्य में अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के महिला संगठन द्वारा लगातार ऐसे आयोजन जगह जगह किये  जायेंगे और जरूरतमंद महिलाओं को हर संभव सहायता दी जायेगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा गुप्ता, पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मुन्ना गुप्ता,आशा गुप्ता।
71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *