घटना बिहार के नवादा जिले की है जहां नवादा में बदमाशों ने एक अधेड़ की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा बदमाशों ने पहले उसे घर से बाहर बुलाकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर अधेड़ के दोनों हाथ, पैर और सिर को धड़ से अलग कर अपने साथ ले गए और गायब कर दिया।
वहीं, अधेड़ का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। आपको बता दे कि यह घटना रोह थाना क्षेत्र के अनैला बारा गांव की है।
मृतक की पहचान अनैला बारा गांव निवासी रामधनी रजक के 47 वर्षीय पुत्र सुनील रजक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुनील रजक को शनिवार की रात गांव के ही 2 व्यक्ति उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
सुनील के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद मंगलवार की सुबह खेत से क्षत-विक्षत अवस्था में उसका शव बरामद किया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही और अंगों की तलाश कर रही है। हत्या की जानकारी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक गांव में कपड़े धोने का काम करता था।
