9 वर्षों का कार्यकाल पूरे देश के लिए स्वर्णिम काल के नाम से जाना जाएगा :पूर्व मंत्री नगर विधायक

3 Min Read
गया।स्थानीय टेकारी रोड स्थित तैलिक भवन में भाजपा महानगर के संयुक्त मोर्चा की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने की है। जिसमें विभिन्न मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया गया है।इस अवसर पर उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि 9 वर्षों का कार्यकाल पूरे देश के लिए स्वर्णिम काल के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि इन 9 वर्षों में हरेक क्षेत्र में देश का तेजी से विकास हुआ है। पूरे बिहार में तीन करोड़ 71 लाख लोगों को जनधन खाता खुलवाया गया है। इसके साथ ही 81 लाख परिवारों को किसान सम्मान निधि, 1 करोड़ 21 लाख परिवारों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर का वितरण, 8 करोड़ 1 लाख लोगों को अनाज योजना का लाभ, एक करोड़ 61 लाख परिवारों को स्वच्छता योजना से जोड़ना, 40 लाख परिवारों को आवास योजना का लाभ सहित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जीविका के माध्यम से 1 लाख से अधिक की राशि बैंक के द्वारा वितरित की गई है। सही मायने में हमारी सरकार ने हर वर्गो का ख्याल रखा है। इन सब उपलब्धियों की वजह से 2024 में नरेंद्र मोदी जी को हैट्रिक लगाने से कोई नहीं रोक सकता।उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व पूरे बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत बनाना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद, रामनंदन बाबूजी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपेश कुमार वर्मा,महिला मोर्चा की अध्यक्षता डॉ करुणा सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार, युवा नेता प्रेम सागर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवानंद पासवान, मध्य मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार लोहानी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
69
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *